Home   »   UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024:...

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024: UP में पंचायत सहायक के पदों पर निकली बंपर भर्ती

UP Gram Panchayat Sahayak Bharti 2024: UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे इच्छुक एवं योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। विभाग द्वारा UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 के जरिए 4186 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार को UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 के लिए सम्बन्धित कार्यालय में आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 की समस्त जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 की अधिसूचना जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव ख़त्म होते ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड में आते हुए पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के कुल 4821 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। विस्तृत विज्ञापन 10 जून यानी आज जारी कर दिया गया है। पंचायती राज विभाग, UP में पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024_3.1

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024: Overview

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 के तहत पंचायत सहायक / अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर DEO के रिक्त कुल 4,821 पदो पर भर्ती की जायेगी जिसमे आप 15 जून, 2024 से लेकर 30 जून, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई टेबल के माध्यम से आप इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का ओवरव्यू पा सकते हैं।

UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 ओवरव्यू
विभाग का नाम पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नाम पंचायत सहायक/ अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर DEO
कुल वैकेंसी 4821 पद
कैटेगरी सरकारी नौकरी
जॉब लोकेशन उत्तर प्रदेश
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन करना शुरू होने की तिथि 15 जून, 2024
आवेदन करना समाप्त होने की तिथि 30 जून, 2024
आवेदन शुल्क सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए निःशुल्क / शून्य
वेतन 6000 रुपये मासिक वेतन
आधिकारिक वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024 शैक्षणिक पात्रता

हमारे सभी आवेदको को कुछ शैक्षणिक योग्यताओं की पूर्ति करनी होगी जो कि, वो इस प्रकार हैं –

  • UP पंचायत सहायक भर्ती 2024  में आवेदन करने हेतु सभी आवेदक युवा कम से कम 12वीं का पास होने चाहिए,
  • आवेदक को पर्याप्त मात्रा मे कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए और
  • आवेदक  जिस ग्राम पंचायत से आवेदन कर रहे है उसी के स्थायी निवासी होने चाहिए आदि।

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024 में आवेदन कैसे करें?

UP के सभी योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों इस भर्ती में, आसानी से ऑफलाइन आवेदन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • Up पंचायत सहायक भर्ती 2024 मे, ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को इसके आधिकारिक वेबसाइट https://prdfinance.up.gov.in/ पर अपलोडेड आवेदन पत्र के फॉर्मैट को डाउनलोड करना होगा।
    UP ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024_4.1
  • उम्मीदवारों को इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर सम्बन्धित कार्यालय में 30/06/2024 तक जमा कराना होगा।
  • इसके बाद, इनकी श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) के अनुसार प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण और संस्तुति दी जाएगी।
  • अंतिम रूप से चयन उम्मीदवारों को ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।ॉ

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. शैक्षणिक पत्रता प्रमाण पत्र
  2. पहचान पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट साइज फोटो
  7. रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र

UP पंचायत सहायक भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आप सभी के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक शानदार अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग में 4186 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि चयन उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में अर्जित अंकों से बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

prime_image

FAQs

यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 में कुल कितने पद हैं?

यूपी ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2024 में कुल 4186 पद हैं।

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक भर्ती में आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने की प्रक्रिया इस पोस्ट में बताई गई है।

QR Code
Scan Me