SSC CGL की सबसे अच्छी पोस्ट: SSC CGL में सबसे अच्छी पोस्ट, व्यक्ति के अनुसार बदलता रहता है। कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा भारत सरकार द्वारा विभागों और मंत्रालयों के विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के उद्देश्य से आयोजित होने वाली एक परीक्षा है।
SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के अंतर्गत कई रिक्तियां जारी की जाती है। यह परीक्षा हर वर्ष विभिन्न विभागों में विभिन्न प्रतिष्ठित पदों जैसे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, प्रिवेंशन ऑफिसर, केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, आदि के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के उद्देश्य से आयोजित की जाती है । यह ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न कर्मचारियों के चयन के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। SSC CGL के सबसे अच्छे पद निम्नलिखित है:
- SSC CGL Exam Pattern 2020
- SSC CGL Syllabus 2020
- SSC CGL Salary: click here for Post Wise Salary Structure
- SSC CGL Vacancy: Click Here
इनकम-टैक्स इंस्पेक्टर: उम्मीदवारों के बीच सबसे पसंदीदा पद आयकर विभाग में निरीक्षक का होता है। इस पद को पाने के लिए हर साल हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देते हैं। इस पोस्ट के अपने फायदे हैं। आयकर निरीक्षक ग्रुप C, 4600 ग्रेड पे का एक गैर-राजपत्रित पद है। इसका प्रारंभिक वेतन 44,900रुपये है। उम्मीदवार को चिकित्सा के लिए CGHS सुविधा, HRA, TA, DA(मुद्रास्फीति की भरपाई के लिए), एडवांस, आदि सुविधाएं मिलती हैं।
पद का लेवल और वेतनमान नीचे देखें।
Pay Level-7 (Rs 44,900 to 1,42,400) | ||||
---|---|---|---|---|
पद का नाम | Ministry | Group | Grade Pay | |
इनकम-टैक्स इंस्पेक्टर | CBDT | Group “C” | 4600 |
पदोन्नति के अवसर काफी अच्छे हैं और डिप्टी कमिश्नर के पद तक पहुँच सकता है जो एक आईआरएस अधिकारी है। इस पद को पाने वाले व्यक्ति को समाज द्वारा बहुत सम्मान से देखा जाता है।
नियुक्त व्यक्ति को गृह राज्य मिलता है जो इसे हजारों उम्मीदवारों की पहली पसंद बनाता है, क्योंकि भारत के हर राज्य में आयकर कार्यालय मौजूद हैं। शुरुआत के चरणों में, भर्ती होने वालों के पास अधिक शक्ति या हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होता। भर्तियों पर हस्ताक्षर करने का अधिकार केवल तब प्राप्त होता हैं, जब उन्हें आयकर अधिकारी (ITO) के स्थान पर पदोन्नत किया जाता है।
Click here for Free Study Material For SSC Exams 2019-2021
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर(सहायक लेखा अधिकारी)(AAO): यह SSC का एकमात्र राजपत्रित पद है। इसमें उच्चतम ग्रेड पे भी मिलता है और कई भत्ते भी दी जाती है। असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) ग्रुप-B गजेटेड (गैर-मंत्रिस्तरीय) पद है। यह पद भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा विभाग (IA & AD) CAG के अधीन है। इसका शुरुआती मूल वेतन 47,600रु. है। मेडिकल के लिए CGHS सुविधा, HRA, TA, DA (मुद्रास्फीति की भरपाई के लिए), एडवांस, आदि भी दी जाती है।
पद का लेवल और वेतनमान नीचे देखें।
पे लेवल-8 (Rs 47,600 to 1,51,100) | ||||
---|---|---|---|---|
पद का नाम | Ministry | Group | Grade Pay | |
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर | Indian Audit & Accounts Department under C&AG |
Group “B” Gazetted (None Ministerial) |
4800 |
- How can you Score 40+ Marks in Quant Section of SSC CGL Tier-1 Exam 2020
- How can you Score 40+ Marks in General Awareness Section of SSC CGL Tier-1
- SSC CGL Cut Off of all years
एक्साइज इंस्पेक्टर(आबकारी निरीक्षक): यह CGL एस्पिरेंट्स के लिए सबसे अधिक मांग वाले पदों में से एक है। CGL परीक्षा में एक्साइज इंस्पेक्टर के लिए मेरिट हाई रहती है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक एक ग्रुप-B गैर-राजपत्रित पद है और इसका प्रारंभिक मूल वेतन 44,900रु. है। उम्मीदवारों को मेडिकल के लिए CGHS की सुविधा, HRA, TA, DA(मुद्रास्फीति की भरपाई के लिए), एडवांस आदि सुविधा मिलती है। इनकी ड्यूटी कर निर्धारिती के माल और सेवा के कर का आकलन करना, निर्माताओं द्वारा पंजीकरण अनुरोधों से संबंधित मामलों को देखना, उनका सत्यापन करना आदि है।.
पद का लेवल और वेतनमान नीचे देखें।
Pay Level-7 (Rs 44,900 to 1,42,400) | ||||
---|---|---|---|---|
S.No | Name Of Post | Ministry | Group | Grade Pay |
1 | Inspector,(Central Excise) | CBIC | Group “B” | 4600 |
2 | Inspector(Preventive Officer) | |||
3 | Inspector(Examiner) |
Click here for Free Study Material For SSC Exams 2019-2021
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks