अनलॉक- फेज 2 के दिशानिर्देश और नियम
1 जुलाई 2020 से शुरू होने वाले चरण 2 के लिए केंद्र सरकार ने अनलॉक 2 दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों में पिछले चरण की तुलना में कुछ छूट दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें 31 जुलाई 2020 तक चलने वाले अनलॉक फेज 2 की पूर्व संध्या को 4 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। वायरस को फैलने से रोकने के लिए कन्टेनमेंट जोन को फिर से निर्धारित किया जायेगा, जिसमें लॉकडाउन जारी रहेगी। भारत में पहले ही 16k से अधिक मौतों के साथ 5.5 लाख से अधिक मामले पाये जा चुके है। महाराष्ट्र और दिल्ली गंभीर रूप से प्रभावित हैं जहां सबसे अधिक मामले पाये गए हैं। आइए 1 जुलाई से शुरू होने वाले अनलॉक चरण 2 में दिए जाने वाले दिशानिर्देशों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एक नज़र डालें:
- स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 31 जुलाई 2020 तक बंद रहेंगे।
- मेट्रो रेल, स्विमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, बार और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।
- कन्टेनमेंट जोन के बाहर की दुकानों में 5 से अधिक व्यक्ति रह सकते हैं।
- रात्रि कर्फ्यू के समय को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक किया गया है।
- वंदे भारत मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के साथ घरेलू उड़ानों में सीमित संख्या में वृद्धि की जाएगी।
- बड़े समारोहों और धार्मिक कार्यों पर प्रतिबंध है।
- “व्यक्तियों और वस्तुओं के अंतर-राज्यीय और राज्य के अंदर परिचालन” पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस तरह के परिचालन के लिए अलग से अनुमति/अनुमोदन/ई-परमिट की आवश्यकता नहीं होती है।
- राज्य अपनी स्थिति के अनुसार अधिक प्रतिबंध लगाने के लिए स्वतंत्र हैं।
- केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से कार्य कर सकते हैं।
- 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती महिला, किसी रोग से ग्रस्त व्यक्ति और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह गयी है।
- सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों में सामाजिक-दूरी, मास्क पहनने और कोरोना के फैलाव को रोकने के अन्य उपायों का कड़ाई से पालन किया जायेगा।
कन्टेनमेंट जोन में परिचालन पर प्रतिबंध के साथ लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किया जाएगा और ऐसे क्षेत्रों में केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। स्थिति के अनुसार सरकार द्वारा और अधिक छूट की घोषणा की जाएगी।
SSC CGL Result 2020 For Tier 1 to be out Today; Check details