Table of Contents
SSC CGL मार्क्स 2020: कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL 2020 टियर 1 रिजल्ट घोषित किया है। SSC CGL टियर 1 परीक्षा 3 से 9 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थी। CGL रिजल्ट PDF को इसकी आधिकारिक वेबसाइट @ ssc.nic.in पर अपलोड किया गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने CGL टियर के मार्क्स जारी किए हैं। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर लॉग इन करके, SSC CGL टियर 1 2020 के मार्क्स चेक कर सकते हैं।
SSC CGL Tier 1 Examination | 3rd March to 9th March 2020 |
SSC CGL Tier 1 result date | 07th July 2020 |
Marks Link Activation Date | 07th July 2020 |
Marks Link End Date | 06th August 2020 |
SSC CGL टियर 1 मार्क्स: महत्वपूर्ण बिंदु
- कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL मार्क्स को ध्यान में रखकर SSC CGL टियर 1 कट ऑफ तैयार करता है।
- कर्मचारी चयन आयोग 07 जुलाई 2020 को SSC CGL टियर 1 मार्क्स जारी करेगा।
- स्कोरकार्ड 07 जुलाई 2020 से 06 अगस्त 2020 तक एक महीने के लिए उपलब्ध होगा।
- मात्रात्मक अभिक्षमता(गणित), अंग्रेजी भाषा और कॉम्प्रीहेन्शन, सांख्यिकी और सामान्य अध्ययन(वित्त और अर्थशास्त्र) के लिए अंक प्रदान किए गए हैं।
Register now to get free study material for SSC CGL Tier 2
SSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया गया है कि “योग्य /अयोग्य उम्मीदवारों के मार्क्स और एक मानक प्रारूप में प्रश्न पत्र के साथ और फाइनल आंसर की आयोग की वेबसाइट @ ssc.nic.in पर 07-07-2020 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके 07-07-2020 से 06-08-2020 तक अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
SSC ने 1 जुलाई 2020 को टीयर 1 परीक्षा के लिए SSC CGL रिजल्ट जारी किया था। जो उम्मीदवार SSC CGL टीयर 1 परीक्षा में शामिल हुए थे वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके SSC CGL कट-ऑफ चेक कर सकते हैं।
Click Here to Check SSC CGL Cut Off
स्कोरकार्ड में दिए गए डिटेल:
SSC CGL स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- लिंग
- जन्मतिथि
- परीक्षा के कुल मार्क्स
- सेक्शनल और कुल कट-ऑफ़ स्कोर
- सभी सेक्शन के मार्क्स के साथ प्राप्तांक
SSC CGL टीयर 1 स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
- नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या @ ssc.nic.in पर जाएं।
- अपना पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा
- ऑफिसियल SSC CGL प्रीलिम्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए SAVE/ PRINT पर क्लिक करें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या डिटेल आवश्यक हैं?
आप अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या/नाम और जन्म तिथि एंटर करके रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. उम्मीदवार मार्क्स कब चेक कर पाएंगे?
उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके 07-07-2020 से 06-08-2020 तक अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।
Q. SSC मार्क्स कब जारी करेगा?
कर्मचारी चयन आयोग 07 जुलाई 2020 को SSC CGL टियर 1 मार्क्स जारी करेगा।