हम सभी जानते हैं कि SSC CGL 2020 परीक्षा आने वाली है। टीयर I परीक्षा 3- मार्च 9, 2020 के बीच हुई थी, जबकि टियर-2 परीक्षा 12 से 15 अक्टूबर, 2020 के बीच होगी।
हालांकि, यह देखा गया है कि कई छात्र हैं, जो अभी भी इस बात से अनजान हैं कि SSC CGL वास्तव में क्या है। सबसे पहला सवाल जो दिमाग में आता है वह यह है कि SSC CGL का फुल फॉर्म क्या है। छात्रों को यह ध्यान रखना चाहिए कि SSC, कर्मचारी चयन आयोग है, CGL का अर्थ Combined Graduate Level है।
1975 में स्थापित, CGL, SSC द्वारा आयोजित सबसे अधिक मांग वाली परीक्षाओं में से एक है, इसलिए, आमतौर पर इसे SSC CGL के रूप में जाना जाता है। यह परीक्षा सरकारी विभागों, मंत्रालयों और भारत सरकार के अन्य संगठनों में ग्रुप B और ग्रुप C पोस्ट सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
Click here for Free Study Material For SSC Exams 2019-2021
SSC CGL रजिस्ट्रेशन और संचार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। SSC CGL ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाती है। कुल मिलाकर, परीक्षा चार चरणों/स्तरों में होती है। टियर I और II ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाते हैं और टियर III और IV ऑफलाइन मोड में संचालित किए जाते हैं। SSC CGL 2020 परीक्षा के अनुसार इन चरणों का विवरण नीचे दिया गया है:
Tier | Exam Type | Exam Duration |
Tier-I | Preliminary Exam | 60 minutes |
Tier-II | Main Exam | 120 minutes |
Tier-III | Descriptive Test | 60 minutes |
Tier-IV | Computer Proficiency Test or Skill Test | 45 minutes |
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooksफाइनल चयनित होने से पहले, आवेदकों को SSC CGL 2020 परीक्षा के प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना चाहिए।
चूंकि भारत सरकार द्वारा प्रशासित परीक्षा, SSC CGL परीक्षा केवल भारत के नागरिकों के लिए होती है। हालांकि, कर्मचारी चयन आयोग ने योग्य भारतीय उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा निर्धारित की है। SSC CGL 2020 के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 27 वर्ष है, और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
SSC CGL 2019-20 परीक्षा की तिथि:
Activity | Tentative Dates |
SSC CGL 2019-20 Notification Release Date | October 22, 2019 |
SSC CGL 2019-20 Online Application Process Duration | October 22 -November 25, 2019 |
SSC CGL 2019-20 Tier-I Application Status Out | January 28, 2020 onwards |
SSC CGL 2019-20 Tier-I Admit Card | February 2020 |
SSC CGL 2019-20 Tier-I Exam Date | March 3- March 9, 2020 |
SSC CGL 2019-20 Tier-I Result | 1st July 2020 |
SSC CGL Tier-II & III Admit Card | October 2020 |
SSC CGL 2019-20 Tier-II Exam Date | 12th to 15th October 2020 |
SSC CGL 2019-20 Tier-III Exam Date | 1st November 2020 |
SSC CGL 2019-20 Tier-IV Exam Date | Not yet announced |
जो भी SSC CGL के बारे में जानता है वह यहीं कहेगा कि यह वास्तव में भारत में ग्रेजुएट छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। हमारे देश में सरकारी नौकरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसका कारण वेतन और पॉवर है जो सरकारी संगठन में मिलता है।
SSC CGL 2020 भारत के केंद्र सरकार के तहत प्रतिष्ठित संगठनों में आगे बढ़ने के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q. SSC CGL परीक्षा के लिए आयु सीमा क्या है?
Ans. SSC CGL में आयु सीमा पोस्ट के अनुसार भिन्न होती है। सामान्यतः, अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।
Q. क्या उम्मीदवारों को एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की अनुमति है?
Ans. हां, उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि वे सभी पात्रता मापदंडों को पूरा करते हैं।
Q. क्या CGL परीक्षा में नकारात्मक अंकन है?
Ans. हां, निगेटिव मार्किंग 0.5 अंक है। जबकि टियर II में, अंग्रेजी को छोड़कर सभी पेपरों के लिए, हर गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काटा जायेगा। अंग्रेजी के लिए यह 0.25 अंक है।
Q. किन पोस्टों को DEST की आवश्यकता होती है?
Ans: टैक्स असिस्टेंट (सेंट्रल एक्साइज एंड इनकम टैक्स) के पद के लिए DEST की आवश्यकता होती है और उम्मीदवार को डेटा एंट्री में दक्ष होना चाहिए।
Q. SSC CGL के अंतर्गत कौन-कौन सी नौकरियां आती हैं?
Ans. SSC CGL में केंद्रीय सरकार के विभागों में विभिन्न ग्रुप-B और ग्रुप-C जैसे लेखा परीक्षक, लेखाकार, कर सहायक, उप-निरीक्षक, सहायक, सहायक अनुभाग अधिकारी, परीक्षक, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी आदि पद शामिल हैं।
Q. SSC CGL एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
Ans. SSC CGL एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीखों से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा।
Click here for best SSC CGL mock tests, video course, live batches, books or eBooks