Table of Contents
RRB NTPC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा नन- टेक्निकल पोपुलर कैटेगरी(NTPC) के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा है। RRB NTPC 2020 परीक्षा, भारत के रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित सबसे बड़ी भर्ती ड्राइव में से एक है। यह सरकारी प्रतियोगी परीक्षा है, जो गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, लेखा क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, आदि के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। कई सारे पद होने के कारण कुछ पदों की परीक्षा के CBT के प्रश्न-पत्र एक होंगे कुछ अलग अलग होंगे। पेपर के स्वरुप के साथ साथ चयन प्रक्रिया के बारे में नीचे विस्तार से दिया गया है।
RRB NTPC 2020 चयन प्रक्रिया:-
भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा के निम्नलिखित चरण होंगे:
- पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT)
- टाइपिंग स्किल टेस्ट/कंप्यूटर बेस्ड ऐप्टिट्यूड टेस्ट(जहाँ जरुरी है)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/मेडिकल
RRB NTPC परीक्षा के अंतर्गत कई पद आते है, जिसमें कुछ के प्रश्न पत्र एक होंगे कुछ में पद के अनुसार भिन्नता होगी। RRB NTPC 2020 के स्तर 2, 3, 4, 5 और 6 के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षणों के 2 चरण हैं जिसके बाद स्किल टेस्ट हैं। नीचे चयन प्रक्रिया संक्षिप्त में दी गई है किस-किस परीक्षा में प्रश्न पत्र एक होंगे इसकी जानकारी के लिए नीचे सारणी देखें:
Sl. No. |
Name of the post | Level in 7th CPC |
1st stage CBT |
2nd stage CBT |
Skill Test requirement |
---|---|---|---|---|---|
1 | Junior Clerk cum Typist |
2 | Common for all posts |
Common For all Level 2 Posts |
Typing Skill Test |
2 | Accounts Clerk cum Typist |
2 | Typing Skill Test | ||
3 | Junior Time Keeper | 2 | Typing Skill Test | ||
4 | Trains Clerk | 2 | —————— | ||
5 | Commercial cum Ticket Clerk |
3 | Separate for Level 3 post |
—————— | |
6 | Traffic Assistant | 4 | Separate for Level 4 post |
Computer Based Aptitude Test |
|
7 | Goods Guard | 5 | Common For all Level 5 posts |
—————— | |
8 | Senior Commercial cum Ticket Clerk |
5 | —————— | ||
9 | Senior Clerk cum Typist |
5 | Typing Skill Test | ||
10 | Junior Account Assistant cum Typist |
5 | Typing Skill Test | ||
11 | Senior Time Keeper | 5 | Typing Skill Test | ||
12 | Commercial Apprentice |
6 | Common For all Level 6 posts |
—————— | |
13 | Station Master | 6 | Computer Based Aptitude Test |
RRB NTPC चयन प्रक्रिया
RRB NTPC के लिए चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं। स्टेज 1 के बाद स्टेज 2, फिर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
- प्रथम चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
- स्टेज 1 स्क्रीनिंग प्रकृति का है।
- चरण 2 के लिए रिक्त पदों की संख्या के 20 गुने उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।
2. दूसरा चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- 7 वें CPC लेवल यानी लेवल 2, 3, 4, 5 और 6 में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग स्टेज-2 परीक्षा ली जाएगी।
- 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
- विभिन्न स्तरों के पदों के लिए प्रश्नों का स्तर भिन्न होगा।
- अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।
3. टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जो लागू हो)
सीबीएटी और टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाइंग होंगे। सीबीएटी केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने ट्रैफिक सहायक और स्टेशन मास्टर के लिए फॉर्म भरा है।
4. दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा।
सभी चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
बराबर अंक आने की स्थिति में:
समान अंक हासिल करने वाले दो या इससे अधिक उम्मीदवारों की स्थिति में, योग्यता की स्थिति आयु मानदंड से निर्धारित होती है। इसका अर्थ है, अधिक आयु के व्यक्ति को उच्च योग्यता पर रखा जाएगा और यदि आयु समान है, तो टाई को तोड़ने के लिए नाम के वर्णमाला क्रम (A से Z) को ध्यान में रखा जाएगा।