RRB NTPC Accounts Clerk cum Typist
रेलवे में अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर के पदों की भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB NTPC परीक्षा आयोजित करता है। 2019 में, इसने RRB NTPC भर्ती के 35,208 रिक्तियों को जारी किया है। लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट(Accounts Clerk cum typist), RRB द्वारा स्नातक स्तर की कैटेगरी में अधिसूचित पदों में से एक है। सभी RRB को मिलाकर लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट के लिए कुल 760 रिक्तियां, RRB NTPC 2019 के अंतर्गत जारी की गई है। इस पोस्ट में, हम लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट पद के वेतन, जॉब प्रोफ़ाइल और पात्रता मापदंड पर चर्चा करेंगे। 7 वें वेतन आयोग के अनुसार कुल इन-हैण्ड वेतन के बारे में जानें।
Get best study material for RRB NTPC Exam 2020
Railway Accounts Clerk cum Typist रिक्ति और वेतन:
अकाउंट्स क्लर्क के लिए प्रारंभिक वेतन 7 वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 2 के तहत 19900 रुपये है और इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी मिलते है:
RRB Junior Clerk cum typist |
||
Level in 7th CPC |
Initial Pay (Rs.) |
Total Vacancies (All RRBs) |
2 | 19,900 | 760 |
7 वें वेतन आयोग के अनुसार RRB NTPC Accounts Clerk cum Typist वेतन:
I.
|
Basic Pay
|
Rs. 19,900/-
|
---|---|---|
II. | Grade Pay | 2800/- |
III. | DA ( Currently 12% Of basic Pay) | 2388/- |
IV. | Travel Allowance ( Fixed Currently) | 2016/- |
V. | HRA ( Varies according to Place – Minimum 8 % of basic ) | 1592 |
Total Pay (I) + (II) + (III) + (IV) + (V) | 28696 /- |
RRB Accounts Clerk cum Typist जॉब प्रोफाइल:
जूनियर क्लर्क की जॉब प्रोफ़ाइल, डेस्क जॉब होगी और ऑफिस तक सीमित होगी। यदि आप फ़ाइल काम और क्लर्क सम्बन्धी जिम्मेदारियों वाले नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह जॉब आपके लिए है।
- इस पद के लिए अधिकतम संभावना रहती है कि आपको मानव संसाधन विकास के लिए जिम्मेदार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के अधीन, आपको कार्मिक विभाग में तैनात किया जाएगा।
- यह काम मुख्यतः ऑफिस रूम में होता है और यह क्लर्क सम्बन्धी काम होता है।
- इसमें शिफ्ट नहीं होती है।
- आप सामान्य कार्यालय समय में काम करेंगे। यानि कार्यदिवस पर 9 बजे -6 बजे।
- शनिवार और रविवार को अवकाश दिया जाएगा।
रेलवे अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट(Accounts Clerk cum typist):कैरियर ग्रोथ
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट का करियर ग्रोथ इस प्रकार होता है:
रेलवे में लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट पद के लिए, आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या 12 वीं पास है।
Accounts Clerk cum Typist: आयु सीमा
RRB NTPC Accounts Clerk cum Typist: चिकित्सा मानक
लेखा लिपिक पद के लिए पात्र होने के लिए आवश्यक चिकित्सा मानक C2 हैं। चिकित्सा मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।
Medical standard |
General fitness |
Visual acuity |
---|---|---|
C-2 | Physically fit in all respects |
Distant Vision: 6/12, nil with or without glasses. Near Vision: Sn 0.6 combined with or without glasses where reading or close work is required. |
Accounts Clerk cum Typist: चयन प्रक्रिया
RRB NTPC के अंतर्गत लेखा लिपिक के लिए चयन प्रक्रिया में 2 ऑनलाइन परीक्षाओं के साथ 4 चरण शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- टाइपिंग स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/चिकित्सा परीक्षण