Table of Contents
RRB चेन्नई
RRB चेन्नई, रेलवे भर्ती बोर्ड के अंतर्गत आने वाला एक क्षेत्र है, जो रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आता है। यह चेन्नई, सलेम और तिरुचिरापल्ली डिवीजनों के लिए आवश्यक कर्मचारियों (ग्रुप ‘C’) की भर्ती के लिए जिम्मेदार है। उन क्षेत्रों में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार RRB चेन्नई डिवीजन से भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। RRB चेन्नई, दक्षिणी रेलवे (SR) का कार्यालय और इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई का हेड क्वार्टर है। RRB चेन्नई द्वारा आयोजित परीक्षाओं में RRB NTPC, RRB ग्रुप D और अन्य परीक्षा शामिल हैं। RRB 15 दिसंबर 2020 से परीक्षा आयोजित कर सकता है। RRB चेन्नई भर्ती के बारे में सभी विवरण जैसे इसके द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जानकारी, चयन प्रक्रिया आदि नीचे चेक कर सकते हैं।
Board | RRB Chennai |
---|---|
Exams | RRB NTPC, RRB Group D & others |
Official site | rrbchennai.gov.in |
RRB NTPC Vacancy | 2694 |
RRC Group D Vacancy | 9579 |
RRC Group D Exam Date | 15 December 2020 (Tentatively) |
RRB NTPC Previous year Cut Off | 1st & 2nd Stage Examination
RRB चेन्नई भर्ती चयन प्रक्रिया
आरआरबी आधिकारिक साइट पर जारी अधिसूचना के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। पात्रता के लिए आवेदनों की जांच की जाती है। पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना होता है, परीक्षा की तारीख से एक महीने पहले कॉल लैटर भेज दिए जाते हैं।
ज्यादातर नौकरियों की श्रेणियों में, लिखित परीक्षा के बाद कोई इंटरव्यू नहीं होता है। कुछ श्रेणियों में, दूसरे चरण की लिखित परीक्षा होगी। परिचालन सुरक्षा से संबंधित श्रेणियों में, एक मनोवैज्ञानिक परीक्षण होगा।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आवेदन-विवरणों का सत्यापन किया जाता है और उन्हें मूल दस्तावेजों की काउंसलिंग और जांच के लिए बुलाया जाता है। उम्मीदवारों को नियुक्ति से पहले एक चिकित्सा परीक्षा पास करनी होगी।
RRB Chennai NTPC चयन प्रक्रिया
RRB NTPC के लिए चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं। स्टेज 1 के बाद स्टेज 2, फिर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
Click here to check RRB NTPC Previous year exam analysis
- प्रथम चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
- स्टेज 1 स्क्रीनिंग प्रकृति का है।
- चरण 2 के लिए रिक्त पदों की संख्या के 20 गुने उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।
2. दूसरा चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- 7 वें CPC लेवल यानी लेवल 2, 3, 4, 5 और 6 में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग स्टेज-2 परीक्षा ली जाएगी।
- 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
- विभिन्न स्तरों के पदों के लिए प्रश्नों का स्तर भिन्न होगा।
- अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।
3. टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जो लागू हो)
सीबीएटी और टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाइंग होंगे। सीबीएटी केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने ट्रैफिक सहायक और स्टेशन मास्टर के लिए फॉर्म भरा है।
4. दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा।
सभी चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Chennai RRC Group D चयन प्रक्रिया
Subjects | No. Of Questions | Marks | Duration | |
---|---|---|---|---|
1 | General Science | 25 | 25 | 90 Minutes |
2 | Mathematics | 25 | 25 | |
3 | General Intelligence & Reasoning | 30 | 30 | |
4 | General Awareness On Current Affairs | 20 | 20 | |
Total | 100 | 100 |
- PWD उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी
- 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
- अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी के लिए PET के मानदंड निम्नानुसार है:
Male candidates | Female candidates |
---|---|
|
|
RRC Group D 2020 Exam: Important Topics For a High Score
RRB चेन्नई एडमिट कार्ड
आरआरबी चेन्नई एडमिट कार्ड सभी पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यदि आपने आरआरबी चेन्नई क्षेत्र से किसी भी अधिसूचना के लिए आवेदन किया है तो आप केवल इस वेबसाइट से कॉल लेटर डाउनलोड कर पाएंगे। RRB Chennai admit card डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स देखें:
- एडमिट कार्ड के लिए अपनी आरआरबी चेन्नई वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए स्थान पर अपना क्रेडेंशियल जैसे कि पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें ।
- कैप्चा दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपना आरआरबी चेन्नई एडमिट कार्ड 2020 देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य में किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड को अवश्य सेव करें।