Table of Contents
भारत में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लगभग हर दिन एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। 13 जुलाई, 2020 तक देश में कोविड मामलों की संख्या लगभग 8.8 लाख तक पहुँच गई है। देश में बढ़ते मामलों को कंट्रोल करने के लिए, कई राज्यों ने लॉकडाउन को फिर से लागू किया है। नीचे इस पोस्ट में आप उन राज्यों को
जान सकते हैं जिन्होंने अपने सभी जिलों या कुछ जिलों में लॉकडाउन को फिर से लागू किया है।
लॉकडाउन को बढ़ाने वाले राज्य:
कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय आदि में आंशिक या पूर्ण रूप से तालाबंदी हुई है। यहां उन राज्यों की सूची दी गई है जिन्होंने लॉकडाउन बढ़ाया है।
- उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सप्ताह के अंतिम दिन को लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। आवश्यक सेवाओं में काम करने वालों के अलावा अन्य दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश में रविवार को बंद रहे। रिपोर्टों के अनुसार, सार्वजनिक परिवहन, अपनी क्षमता के एक तिहाई के साथ चलेंगे।
- नागालैंड
नागालैंड सरकार ने राज्य में चल रहे लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया, राज्य में चल रहे लॉकडाउन की मियाद 16 जुलाई को पूरी होनी थी, जिसे कोविड-19 पर बनी हाई पावर्ड कमेटी (एचपीसी) की बैठक में 15 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नीफिउ रियो(Neiphiu Rio) ने घोषणा की कि राज्य में कोरोनोवायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
- कर्नाटक
कोरोनावायरस के मामलों को कण्ट्रोल करने के लिए, कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि 14 जुलाई को रात 8 बजे से 22 जुलाई सुबह 5 बजे तक बेंगलुरु के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाएगा।
- दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले शहर में बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन में लौटने का फैसला किया था। हालाँकि, दिल्ली के स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे लेकिन ऑनलाइन कक्षाएं और गतिविधियाँ जारी रहेंगी।
- महाराष्ट्र
महाराष्ट्र वह राज्य है जो कोरोनवायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा मापदंडों में कोई ढील न देते हुए कोरोनावायरस लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया। राज्य में आपातकाल के अलावा किसी भी उद्देश्य के लिए अंतर-जिला आवागमन और लंबी दूरी की यात्रा पर रोक है। मुख्य सचिव अजय मेहता ने फेस कवर या मास्क पहनने, सामाजिक दूरी को बनाए रखने, सभाओं पर रोक लगाने और अन्य उपायों को जारी रखने के लिए एक आदेश जारी किया गया है।
- तमिलनाडु
तमिलनाडु, भारत के सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है और यहाँ पहले से ही एक लाख से अधिक कोविड-19 मामले पाए जा चुके है। तमिलनाडु सरकार ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढाया है। राज्य के दक्षिणी हिस्से जिसमें चेन्नई, मदुरै और चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के कुछ हिस्से में यह लॉक डाउन लगाया गया है।
- मेघालय
मेघालय सरकार ने 13 जुलाई से दो कार्यदिवसों के लिए राज्य में पूर्ण तालाबंदी का निर्णय लिया। इस निर्णय की घोषणा मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने ट्विटर के माध्यम से की है। मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने असम से जुड़ने वाले अंतर-राज्यीय सीमा के साथ गुवाहाटी के करीब क्षेत्रों में तालाबंदी की घोषणा की है।
- झारखण्ड
झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने का एक परिपत्र जारी किया। अगले आदेश तक सभी धार्मिक स्थल, स्कूल, होटल और सैलून बंद रहेंगे।
- पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले घोषणा की थी कि 31 जुलाई तक बढ़ाये गए कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। ममता बनर्जी ने केंद्र से कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ अधिक संक्रमण वाले राज्यों से कोलकाता की घरेलू उड़ान को बंद करें।
- बिहार
बिहार सरकार ने राजधानी पटना सहित 11 जिलों में पूर्ण-लॉकडाउन लागू किया है। बक्सर, मुंगेर, किशनगंज, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, नवादा में सख्त तालाबंदी लागू किया जा रहा है। 16 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा क्योंकि राज्य में हर दिन कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं।
Click Here To Download The Adda247 App