Table of Contents
ITBP पुलिस भर्ती 2020: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) भर्ती एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक स्टैंडरड भर्ती प्रक्रिया है। हाल ही में ITBP ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी (GD) ग्रुप C (अराजपत्रित और गैर-मंत्रालयीय) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की। सभी पात्र पुरुष और महिला उम्मीदवार, ऑनलाइन मोड के माध्यम से ITBP कांस्टेबल GD स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ITBP भर्ती 2020 के लिए 13 जुलाई 2020 से 26 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
Click Here to Download Official Notification
ITBP पुलिस भर्ती 2020 पर एक नजर:
Indo Tibetian Border Police – ITBP | |
Name of Organization | Indo-Tibetan Border Police |
Website | itbpolice.nic.in |
Post | Assistant Commandant |
Vacancy | 51 |
Age Limit | 18-23 years |
ITBP पुलिस भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 13 जुलाई 2020
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 अगस्त 2020
ITBP पुलिस भर्ती 2020: रिक्ति
कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद पर कुल 51 रिक्त पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
ITBP भर्ती 2020: शैक्षणिक योग्यता
ITBP कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने के इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवारों को कक्षा 10/मैट्रिक/या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
ITBP भर्ती 2020: आयु सीमा
उम्मीदवारों को भर्ती के लिए पात्र होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 23 वर्ष है। सरकार के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट (अधिकतम आयु सीमा), भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार दी जाएगी।
ITBP भर्ती 2020: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की भर्ती निम्नलिखित खेलों के माध्यम से खेल कोटा के अंतर्गत की जाएगी।
- कुश्ती (महिला)
- मुक्केबाजी (पुरुष और महिला)
- तीरंदाजी (पुरुष और महिला)
- कबड्डी (पुरुष)
- शूटिंग (पुरुष और महिला)
- वॉलीबॉल (पुरुष)
- आइस हॉकी (पुरुष)
ITBP कांस्टेबल भर्ती 2020 के माध्यम से कांस्टेबलों – GD पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) / शारीरिक स्टैंडरड परीक्षण (PST)
- चिकित्स्क जाँच
नोट: शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार और पूर्व सैनिक ITBP की इस विशेष भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
ITBP भर्ती 2020: वेतन
लेवल 3 पे मैट्रिक्स में 21,700-69,100रु. (7 वां CPC के अनुसार) और फोर्स में स्वीकार्य अन्य भत्ते मिलेंगे।
ITBP भर्ती 2020: आवेदन शुल्क
- General/OBC (पुरुष उम्मीदवार) –100रु./-
- SC/ST/महिला उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं
Click Here To Visit Official Website
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. ITBP का फुल फॉर्म क्या है?
ITBP का फुल फॉर्म Indo-Tibetian Border Police है जो गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है।
Q. भर्ती किस पद के लिए आयोजित की जा रही है?
ITBP भर्ती कांस्टेबल, जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए आयोजित की जा रही है।
Q. ITBP भर्ती 2020 के लिए उम्मीदवार कब आवेदन करना शुरू कर सकते हैं?
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार ITBP भर्ती 2020 के लिए 13 जुलाई से 26 अगस्त 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
Q. कितनी रिक्तियां हैं?
कुल 51 रिक्त पदों के लिए भर्ती आयोजित की जा रही है।