Latest SSC jobs   »   भारत के राज्य और राजधानियाँ 2020(अपडेटेड...

भारत के राज्य और राजधानियाँ 2020(अपडेटेड लिस्ट): भारत के कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां

भारत के राज्य और राजधानियाँ: भारत में कितने राज्य हैं? भारत दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा और दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। कुल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ, यह भारत में राज्यों का एक संघ बनाता है।  भारत के प्रत्येक राज्य की एक प्रशासनिक(administrative capital), वैधानिक(legislative capital) और न्यायिक राजधानी(judicial capital) होती है। कुछ राज्यों के तीन कार्य एक राजधानी में ही किए जाते हैं। हर राज्य में एक मुख्यमंत्री का शासन होता है। और राज्यों में राज्यपाल, राष्ट्रपति के प्रतिनिधि के रूप में, कार्यपालिका के प्रमुख होते हैं। राज्य की शासन प्रणाली, संघ से जुडी होती है। यह लेख आपके राज्यों से सम्बन्धित सभी सवालों का जवाब देगा और भारत के राज्यों और राजधानियों से संबंधित आपके सभी संदेहों को दूर करेगा।

Largest State in India – Check complete States list based on Area and population

वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं?

आज के समय में देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। केंद्र शासित प्रदेशों को राष्ट्रपति द्वारा प्रशासकों के माध्यम से प्रशासित किया जाता है जो उसके द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।भारत के माननीय राष्ट्रपति संघ की कार्यपालिका के संवैधानिक प्रमुख होते हैं। प्रत्येक राज्य के अपने मुख्यमंत्री होते हैं जो राज्य को चलाने के लिए आवश्यक नीतियों का निर्माण करते हैं।

भारत के राज्य और राजधानियाँ 2020(अपडेटेड लिस्ट): भारत के कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां_50.1

राज्य क्या है?

राज्य एक स्वतंत्र इकाई है जिसमें अपनी विधान सभा और निर्वाचित प्रतिनिधि होते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसका अपना मुख्यमंत्री होता है। राज्य की अपनी अलग सरकार होती है। राज्य के कार्य जैसे सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शासन, राजस्व सृजन आदि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं।

भारतीय राज्य और उनकी राजधानियों की सूची

यहां भारतीय राज्यों और उनकी राजधानियों की सूची दी गई है, जिन्हें हर भारतीय को जानना चाहिए:

भारतीय राज्यों और उनकी राजधानियों की सूची

क्रमांक राज्य का नाम राजधानी स्थापना दिवस
1 आंध्र प्रदेश हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती) 1 नवम्बर 1956
2 अरुणाचल प्रदेश ईटानगर 20 फरवरी 1987
3 असम दिसपुर 26 जनवरी 1950
4 बिहार पटना 26 जनवरी 1950
5 छत्तीसगढ़ रायपुर 1 नवम्बर 2000
6 गोवा पंजी 30 मई 1987
7 गुजरात गांधीनगर 1 मई 1960
8 हरियाणा चंडीगढ़ 1 नवम्बर 1966
9 हिमाचल प्रदेश शिमला 25 जनवरी 1971
10 झारखण्ड रांची 15 नवम्बर 2000
11 कर्नाटक बेंगलुरु (पहले बैंगलोर) 1 नवम्बर 1956
12 केरल तिरुवनंतपुरम 1 नवम्बर 1956
13 मध्य प्रदेश भोपाल 1 नवम्बर 1956
14 महाराष्ट्र मुंबई 1 मई 1960
15 मणिपुर इम्फाल 21 जनवरी 1972
16 मेघालय शिलांग 21 जनवरी 1972
17 मिजोरम अइज़ोल 20 फरवरी 1987
18 नागालैंड कोहिमा 1 दिसम्बर 1963
19 ओडिशा भुवनेश्वर 26 जनवरी 1950
20 पंजाब चंडीगढ़ 1 नवम्बर 1956
21 राजस्थान जयपुर 1 नवम्बर 1956
22 सिक्किम गंगटोक 16 मई 1975
23 तमिल नाडू चेन्नई 26 जनवरी 1950
24 तेलंगाना हैदराबाद 2 जून 2014
25 त्रिपुरा अगरतला 21 जनवरी 1972
26 उत्तर प्रदेश लखनऊ 26 जनवरी 1950
27 उत्तराखंड देहरादून (शीतकालीन)
गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)
9 नवम्बर 2000
28 पश्चिम बंगाल कोलकाता 1 नवम्बर 1956

Largest State in India – Check complete States list based on Area and population

केंद्रशासित प्रदेश क्या है?

एक केंद्र शासित प्रदेश एक प्रकार का प्रशासनिक प्रभाग है जिसे सीधे केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। केंद्र शासित प्रदेशों में सीधे केंद्र सरकार का शासन होता है और एक प्रशासक के रूप में एक उपराज्यपाल होता है, जो भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है और केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त होता है।

नोट: केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू और कश्मीर भारत के अन्य पाँच केंद्र शासित प्रदेशों की तरह से संचालित नहीं होते हैं क्योंकि उनके पास आंशिक राज्य का दर्जा है और उनकी अपनी विधानसभाएं हैं।

भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?

भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहां भारत के केंद्र शासित प्रदेशों और उनकी राजधानियों की सूची दी गई है:

केंद्र शासित प्रदेश राजधानी स्थापना दिवस
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह पोर्ट ब्लेयर 1 नवम्बर 1956
चंडीगढ़ चंडीगढ़ 1 नवम्बर 1966
दादरा और नगर हवेली, दमन 26 जनवरी 2020
दिल्ली नई दिल्ली 9 मई 1905
लक्षद्वीप कवरत्ती 1 नवम्बर 1956
पुडुचेरी पांडिचेरी 1 नवम्बर 1954
जम्मू कश्मीर श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)
31 अक्टूबर 2019
लद्दाख लेह 31 अक्टूबर 2019

राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के बीच अंतर

राज्य केंद्र शासित प्रदेश
राज्य की अपनी चुनी हुई सरकार के साथ अपनी प्रशासनिक यूनिट होती हैं। केंद्रशासित प्रदेश संघटन इकाइयाँ हैं जो केंद्र सरकार द्वारा नियंत्रित और प्रशासित हैं।
गवर्नर कार्यकारी प्रमुख होता है राष्ट्रपति कार्यकारी प्रमुख होता हैं
केंद्र के साथ संबंध संघीय है। केंद्र के साथ संगठित अर्थात सभी शक्तियाँ संघ के पास निहित होती हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासित और लोगों द्वारा चुने गए। प्रशासक द्वारा प्रशासित जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। (दिल्ली, पुदुचेरी और जम्मू और कश्मीर को छोड़कर)
मुख्यमंत्री असली प्रमुख हैं। लेफ्टिनेंट असली प्रमुख है।

 

भारत के राज्य और राजधानियाँ: इतिहास

जब भारत को स्वतंत्रता मिली, तो इसमें 2 राजनीतिक इकाइयाँ ब्रिटिश प्रांत और रियासतें शामिल थी। भारत और पाकिस्तान के बीच विभाजन ने रियासतों को तीन विकल्प दिए:

  1. भारत से जुड़ना
  2. पाकिस्तान से जुड़ना
  3. स्वतंत्र रहना

भारत के भीतर स्थित 552 रियासतों में से 549 भारत में शामिल हुईं और शेष 3 ने भारत में शामिल होने से इनकार कर दिया। हालाँकि, उन्होंने बाद में भी एकीकृत किया। भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। भारत के राज्यों का पुनर्गठन राज्यों के पुनर्गठन अधिनियम, 1956 द्वारा भाषाई आधार पर किया जाता है।

भारत के राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और राजधानी सम्बन्धी अपडेट:

जुलाई 2020 तक UT के हालिया अपडेट निम्नलिखित है।

  1. 26 जनवरी 2020 से, भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली एक केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं।

  2. 5 अगस्त को, केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे को खत्म करके जम्मू और कश्मीर, और लद्दाख दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की।
  3. दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली के विलय के साथ, केंद्र शासित प्रदेश की संख्या घटकर आठ हो गई है।

भारत के राज्य और राजधानियाँ: संविधान में उल्लेखित अनुच्छेद

संविधान के भाग 1 के तहत अनुच्छेद 1 से 4 भारत और उसके क्षेत्रों का वर्णन करता है।

  • अनुच्छेद 1 में भारत को “Union of States” के रूप में वर्णित किया गया है, न कि “Federation of states”. राज्यों और उनके क्षेत्रों के नाम संविधान की पहली अनुसूची में उल्लिखित हैं।
  • अनुच्छेद 2 संसद को ‘भारत के संघ में स्वीकार करने या नए राज्यों को स्थापित करने की अनुमति देता है जैसे कि वह उचित समझता है।’ इसलिए, यह नए राज्यों की स्थापना के लिए संसद को अधिकार देता है।
  • अनुच्छेद 3 संसद को प्राधिकृत करता है-
    a) नया राज्य बनाना
    b) राज्य के क्षेत्र में वृद्धि
    c) राज्य के क्षेत्र में कमी
    d) किसी भी राज्य की सीमा में परिवर्तन
    e) किसी भी राज्य का नाम में परिवर्तन

भारत के राज्यों और उनकी भाषाओं की सूची:

क्रमांक राज्य भाषा
1 आंध्र प्रदेश तेलुगु और उर्दू
2 अरुणाचल प्रदेश मिनी, अपरान्जी, शेरडुकपेन, टैगिन, आदि, होनपा, बंगिनी-निशि
3 असम असमी
4 बिहार हिंदी
5 छत्तीसगढ़ हिंदी
6 गोवा मराठी और कोंकणी
7 गुजरात गुजराती
8 हरियाणा हिंदी
9 हिमाचल प्रदेश हिंदी and Pahari
10 मिजोरम मिजो और अंग्रेजी
11 जम्मू कश्मीर कश्मीरी, डोगरी, उर्दू, लद्दाकी, पहाड़ी, पंजाबी और दादरी
12 झारखण्ड हिंदी
13 कर्नाटक कन्नड़
14 केरल मलयालम
15 मध्य प्रदेश हिंदी
16 महाराष्ट्र मराठी
17 मणिपुर मणिपुरी
18 मेघालय खासी, जयंतिया और गारो
19 नागालैंड एओ, कोन्याक, अंगामी, सेमा और लोथा
20 ओडिशा उड़िया
21 पंजाब पंजाबी
22 राजस्थान राजस्थानी और हिंदी
23 सिक्किम भूटिया, हिंदी, नेपाली, लेप्चा, लिम्बु
24 तमिल नाडू तामिल
25 त्रिपुरा बंगाली, त्रिपुरा, मणिपुरी, कोकबोरोक
26 तेलंगाना तेलुगू
27 उत्तर प्रदेश हिंदी
28 उत्तराखंड हिंदी
29 पश्चिम बंगाल बंगाली

 

Q. 2020 में भारत में कितने राज्य हैं?
Ans. भारत में 28 राज्य हैं।

Q. भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
Ans. भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

Q. कौन सा राज्य अधिकतम राज्यों के साथ सीमा साझा करता है?
Ans. उत्तर प्रदेश

Q. भारत के क्षेत्रवार सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
Ans. राजस्थान

Q. भारत के किस राज्य में क्षेत्रफल और जनसंख्या के संबंध में समान रैंकिंग स्थिति है?
Ans. मेघालय

Download your free content now!

Congratulations!

भारत के राज्य और राजधानियाँ 2020(अपडेटेड लिस्ट): भारत के कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां_70.1

General Awareness & Science Capsule PDF

Download your free content now!

We have already received your details!

भारत के राज्य और राजधानियाँ 2020(अपडेटेड लिस्ट): भारत के कुल 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां_80.1

Please click download to receive Adda247's premium content on your email ID

Incorrect details? Fill the form again here

General Awareness & Science Capsule PDF

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published.