Table of Contents
भारतीय तटरक्षक बल ने देश में कोविड-19 के प्रकोप के कारण यान्रिक 02/2020 भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार के लिए याँत्रिक 02/2020 बैच के पद पर कुल 37 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जानी थी। भर्ती परीक्षा शुरू में अप्रैल 2020 में आयोजित की जानी थी जिसे देश में लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिया गया था। भारतीय तट रक्षक यन्त्रिक पंजीकरण प्रक्रिया 16 मार्च, 202 को शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2020 थी।
तकनीकी पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए भारतीय तटरक्षक यन्त्रिक भर्ती हर साल दो बार आयोजित की जाती है। भारतीय तटरक्षक यन्त्रिक की चयन प्रक्रिया में देश भर के ICG मुख्यालय में FSB और PSB के बाद एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा होती है।
रिक्ति का विवरण
भर्ती अभियान, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार के लिए याँत्रिक 02/2020 बैच के पद के 37 रिक्तियों के लिए आयोजित की चलायी जानी थी। कैटेगरी-वार रिक्ति विवरण नीचे प्रदान किया गया है।
Category | Mechanical | Electrical | Electronics and Telecommunication |
---|---|---|---|
UR | 8 | 1 | 7 |
EWS | 1 | 0 | 1 |
OBC | 6 | 1 | 4 |
ST | 2 | 0 | 0 |
SC | 2 | 1 | 3 |
Total | 19 | 3 | 5 |
आयु सीमा
भारतीय तटरक्षक याँत्रिक भर्ती के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष छूट और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट है)।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने 10 वीं (हाईस्कूल) परीक्षा और इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा किया होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
भारतीय तटरक्षक याँत्रिक भर्ती में लिखित परीक्षा होती है, जो वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है। मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन से प्रश्न होंगे और इसमें जनरल नॉलेज, रीजनिंग, एप्टीट्यूड और अंग्रेजी के भी प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा मुंबई, नोएडा, चेन्नई और कोलकाता केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार, जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे शारीरिक फिटनेस टेस्ट(PFT) में शामिल होंगे। जो PFT क्लियर करेंगे, उन्हें संबंधित भर्ती केंद्र में प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। टेस्ट की प्रक्रिया में 2-3 दिन लगेंगे।
भारतीय तटरक्षक याँत्रिक भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार SSCAdda के साथ जुड़े रहें।