Table of Contents
IBPS PO 2020 अधिसूचना जारी
IBPS PO 2020 परीक्षा भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा परीक्षा आयोजित होनी है। IBPS PO परीक्षा 2011 से हर साल आयोजित की जाती है और अब 2020 में अपने 10 वें संस्करण का आयोजन कर रही है। IBPS CRP PO/MT-X 2020-21, 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित होनी है।
IBPS सभी निजी क्षेत्र के बैंक(PNB, BOB, आदि), SBI, RBI, NABARD, SIDBI, LIC और बीमा कंपनियों और अन्य बैंकों को अपनी सेवाएँ प्रदान करता है, जो IBPS समाज के नियमित सदस्य हैं। 2011 में, IBPS ने इंडियन बैंक में अधिकारियों और क्लर्कों की भर्ती के लिए सामान्य लिखित परीक्षा(CWE) शुरू की और अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया। IBPS PO परीक्षा पूरे भारत में केवल ऑनलाइन मोड में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जाती है। IBPS CRP PO/MT-X प्रीलिम्स परीक्षा 2020 को 3, 4 और 10 अक्टूबर 2020 को आयोजित किया जाना है, जबकि IBPS PO मुख्य परीक्षा 28 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी।
IBPS PO अधिसूचना 2020:
IBPS PO अधिसूचना 2020 PDF को IBPS ने 4 अगस्त 2020 की शाम को जारी किया है, जिसमें PO के 1167+ पदों की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के साथ ही, IBPS PO 2020 भर्ती शुरू कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना PDF लिंक नीचे दिया गया है:
IBPS PO 2020 Official Notification: Download PDF
IBPS PO 2020 Exam Date:परीक्षा तिथि
IBPS ने वर्ष 2020-21 के लिए अपने परीक्षा कैलेंडर के साथ IBPS PO 2020 परीक्षा तिथियां जारी की हैं। IBPS के नवीनतम कैलेंडर के अनुसार, IBPS PO की प्रारंभिक परीक्षा 03.10.2020, 04.10.2020 और 10.10.2020 को आयोजित की जानी है, जबकि मुख्य परीक्षा 28 नवंबर 2020 को होनी है। IBPS PO/MT CWE X की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित हैं:
IBPS PO 2020: Important Dates | |
---|---|
Events | Date |
IBPS PO 2020 Notification | 4th August 2020 |
On-line registration Starts From | 5th August 2020 |
On-line registration Ends on | 26th August 2020 |
Download of call letters for Pre- Exam Training | September 2020 |
Conduct of Pre-Exam Training | September 2020 |
IBPS PO Preliminary Admit Card | October 2020 |
IBPS PO 2020 Preliminary Exam Date | 3rd, 4th & 10th October 2020 |
IBPS PO Preliminary Result Date | October 2020 |
IBPS PO 2020 Mains Exam Date | 28th November 2020 |
IBPS PO Mains Result Date | December 2020 |
Conduct of interview | January / February 2020 |
IBPS PO 2020 Provisional Allotment | 1st April 2021 |
Register Here for IBPS PO 2020 Study Material and Updates
IBPS PO ऑनलाइन आवेदन
IBPS ने IBPS PO 2020 परीक्षा के लिए ऑनलाइन लिंक सक्रिय कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण (संशोधन, ऑनलाइन भुगतान) की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2020 है। उम्मीदवारों को IBPS PO 2020 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है।
Click Here to Apply Online for IBPS PO 2020 Exam
IBPS PO परीक्षा 2020 के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। किसी भी तकनीकी त्रुटि से बचने के लिए कृपया सुनिश्चित करें कि IBPS PO 2020 आवेदन भरने के लिए उपयोग किया जाने वाला वेब-ब्राउज़र निम्नलिखित में से एक है:
• Internet Explorer 8 and above
• Mozilla FireFox 3.0 and above
• Google Chrome 3.0 and above
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित चीज होनी चाहिए:
• एक वैलिड Email Id
•आधिकारिक अधिसूचना में दिया प्रारूप के अनुसार फोटोग्राफ और हस्ताक्षर आपके पास होने चाहिए।
• उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, इसलिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा और सभी अवश्यक दस्तावेज तैयार हों।
IBPS PO 2020 आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरा जाना चाहिए।
पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले, सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे IBPS PO ऑनलाइन अप्लीकेशन के लिए पूरी जानकारी पढ़े।
IBPS PO आवेदन शुल्क:
IBPS PO ऑनलाइन आवेदन के लिए श्रेणी वार फीस संरचना नीचे दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा।
Sr. No. | Category | Application Fee |
---|---|---|
1 | SC/ST/PWD | Rs.175/- (Intimation Charges only) |
2 | General and Others | Rs. 850/- (App. Fee including intimation charges) |
IBPS PO 2020 रिक्ति:
हर साल IBPS बैंक PO परीक्षा के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित होते हैं। IBPS ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना के साथ IBPS PO 2020-21 परीक्षा के लिए 1167 रिक्तियां जारी की हैं। पिछले साल कुल रिक्तियों की संख्या 4336 थी।
IBPS PO 2020-21 की रिक्ति: 1167
IBPS PO 2019-20 की रिक्ति: 4336
IBPS PO 2018-19 की रिक्ति: 4252
आइए IBPS PO 2020 परीक्षा (बैंक-वार और श्रेणी-वार) की रिक्ति पर एक नज़र डालें:
IBPS PO परीक्षा पैटर्न:
IBPS की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया तीन चरण में होगी: Prelims, Mains और Interview। नीचे सभी चरणों के बारे में बताया गया है।
IBPS PO 2020 प्रीलिम्स परीक्षा
|
छात्रों को IBPS PO 2020 में सभी सेक्शन के कट-ऑफ को अलग- अलग भी क्लियर करना होता है।
IBPS PO मेन्स परीक्षा पैटर्न
IBPO PO मुख्य परीक्षा भी ऑनलाइन आयोजित की जाती है, इसमें 5 (4 + 1) सेक्शन होते हैं, जिसमें कुल अंक 200 + 25 अंक, 180 + 30 मिनट की कुल अवधि में हल करने के लिए होते हैं।IBPS PO मेन्स परीक्षा वैकल्पिक (objective) के साथ-साथ वर्णनात्मक(descriptive) भी होती है। साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों को क्लियर करना होगा।
S.No. | Name of Tests(Objective | No. of Questions | Maximum Marks | Duration |
---|---|---|---|---|
1 | Reasoning & Computer Aptitude | 45 | 60 | 60 minutes |
2 | English Language | 35 | 40 | 40 minutes |
3 | Data Analysis & Interpretation | 35 | 60 | 45 minutes |
4 | General Economy & Banking Awareness | 40 | 40 | 35 minutes |
Total | 155 | 200 | 3 Hours | |
5 | English Language (Letter Writing & Essay) | 2 | 25 | 30 minutes |
Check IBPS PO 2020 Exam Pattern (Click Here)
IBPS PO Interview: साक्षात्कार
मेन्स और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों का उपयोग अंतिम मेरिट लिस्ट बनाने के लिए किया जाता है और इंटरव्यू स्टेज में कुल अंक 100 होते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 40% और SC/ST/OBC को 35% अंक पाना आवश्यक होता है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के 80:20 के अनुपात में अंकों पर विचार करके अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
साक्षात्कार का दौर आम तौर पर 15-20 मिनट लंबा होता है, जहां बैंक अधिकारियों का एक पैनल उम्मीदवारों से अपने बारे में, बैंकिंग क्षेत्र, करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता आदि के बारे में सवाल पूछता है। इसमें उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों को ले जाना चाहिए और आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए।
IBPS PO सिलेबस 2020
IBPS परीक्षा का सिलेबस किसी भी अन्य बैंक परीक्षा से अलग नहीं है। IBPS PO पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया है:
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा सिलेबस 2020
इसमें रीज़निंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज शामिल हैं।
Reasoning | Quantitative Aptitude | English Language |
---|---|---|
Logical Reasoning | Simplification | Reading Comprehension |
Alphanumeric Series | Profit & Loss | Cloze Test |
Ranking/Direction/Alphabet Test | Mixtures &Alligations | Para jumbles |
Data Sufficiency | Simple Interest & Compound Interest & Surds & Indices | Multiple Meaning / Error Spotting |
Coded Inequalities | Work & Time | Fill in the blanks |
Seating Arrangement | Time & Distance | Miscellaneous |
Puzzle | Mensuration – Cylinder, Cone, Sphere | Paragraph Completion |
Tabulation | Data Interpretation | |
Syllogism | Ratio & Proportion, Percentage | |
Blood Relations | Number Systems | |
Input Output | Sequence & Series | |
Coding Decoding | Permutation, Combination &Probability |
IBPS PO मेन्स परीक्षा सिलेबस 2020
इसमें 5 सेक्शन शामिल हैं: रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव, एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर एप्टीट्यूड।
View IBPS PO Mains Syllabus 2020 (Click Here)
IBPS PO पात्रता मापदंड- 2020
शैक्षणिक योग्यता
स्नातक की डिग्री: IBPS CWE परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (BA, BCom, BSc, B.Tech या समकक्ष) होनी चाहिए।
कंप्यूटर साक्षरता: नौकरी के साथ-साथ ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली IBPS PO परीक्षा देने के लिए कंप्यूटर सिस्टम का ज्ञान आवश्यक है।
भाषा प्रवीणता(Language Proficiency): राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की आधिकारिक भाषा में मौखिक और लिखित दक्षता वांछनीय है। उम्मीदवार को भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।
आयु सीमा(01.08.2020 को):
कोई भी उम्मीदवार जो IBPS CWE परीक्षा के लिए आवेदन कर रहा है, पंजीकरण के समय उसकी आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सरकारी नियमों के अनुसार श्रेणीवार उम्मीदवारों पर लागू होने वाली छूट निम्नलिखित है:
Category | Age Relaxation |
---|---|
Scheduled Caste/Scheduled Tribe (SC/ST) | 5 years |
Other Backward Classes (OBC Non-Creamy Layer) | 3 years |
Persons with Disabilities (PWD) | 10 years |
Ex-Servicemen (Army personnel) | 5 years |
Widows/Divorced Women | 9 years |
Persons with Domicile of Jammu &Kashmir during the period of 1-1-1980 to 31-12-1989 | 5 years |
Persons affected by 1984 riots | 5 years |
Regular Employees of Union Carbide Factory, Bhopal | |
retrenched from service(for MP state Only) | 5 years |
IBPS PO परीक्षा केंद्र
IBPS PO परीक्षा (CWE) पूरे भारत में कई केंद्रों पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है और उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भरने के समय अपनी प्राथमिकताओं(preferences) का उल्लेख कर सकते हैं। हालांकि, यदि पसंदीदा स्थानों पर सीटों की अनुपलब्धता है, तो IBPS विकल्पों के अलावा अन्य परीक्षा केंद्र आवंटित कर सकता है।
IBPS PO कट-ऑफ 2020
IBPS PO प्री परीक्षा कट ऑफ 2019-20
IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा 2019-20 के कटऑफ को नीचे देखा जा सकता है:
IBPS PO 2019-20 सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ स्कोर:
Subjects | English Language | Quantitative Aptitude | Reasoning Ability | Total |
---|---|---|---|---|
Maximum Score | 30 | 35 | 35 | 100 |
Cut Off Score EWS/UR |
10.50 | 8.75 | 10.25 | 59.75 |
Cut Off Score SC/ST/OBC/PWBD |
6.50 | 5.25 | 6.50 |
IBPS PO प्रीलिम्स 2019-20 श्रेणी-वार कट-ऑफ
Category | Cut Off Marks |
---|---|
General | 59.75 |
OBC | 59.75 |
SC | 53.50 |
ST | 46.25 |
EWS | 59.75 |
HI | 21.25 |
OC | 44.50 |
VI | 52.25 |
ID | 20.75 |
Click Here to View IBPS PO Previous Year Cut-Off
IBPS PO 2020 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q1. IBPS PO 2020-21 परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
IBPS PO 2020-21 के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 3, 4 और 10 अक्टूबर 2020 को आयोजित की जानी है, जबकि मुख्य परीक्षा 28 नवंबर 2020 को होनी है।
Q2. IBPS PO 2020 परीक्षा की आधिकारिक अधिसूचना कब जारी की जाएगी?
IBPS PO 2020 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना पहले ही 4 अगस्त 2020 को जारी कर दी गई है।
Q3. IBPS PO की वेतन कितनी है?
IBPS PO की बेसिक सैलरी 23700- (980 × 7) -30560- (1145 × 2) -32850- (1310 × 7) -42020 है।
Q4. क्या IBPS PO परीक्षा के लिए इंजीनियरिंग स्नातक आवेदन कर सकता है?
हां, कोई भी उम्मीदवार जिसके पास स्नातक की डिग्री है, IBPS PO परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है।
Q5. क्या IBPS PO परीक्षा द्विभाषी है?
सभी टेस्ट द्विभाषी हैं, अर्थात् अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे।
Q6.क्या कोई नकारात्मक अंकन है?
हां, IBPS PO 2020 की प्रारंभिक और मेन्स परीक्षा दोनों के objective tests में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन है। उस प्रश्न के लिए आवंटित कुल अंकों में से एक चौथाई अंक गलत उत्तर देने के लिए काटे जाएंगे।
Q7.क्या हर सेक्शन के लिए निश्चित समय हैं?
हां, दोनों प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा में ऐसा हैं।