Table of Contents
बिहार पुलिस फॉरेस्टर भर्ती 2020: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार फॉरेस्टर भर्ती 2020 जारी की है, जहां 236 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। विज्ञापन संख्या 04/2020 के साथ विस्तृत बिहार फॉरेस्टर अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर अपलोड की गई है। आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हुई है और 10 सितंबर 2020 को समाप्त होगी। इस नौकरी की पोस्टिंग केवल बिहार राज्य में होगी। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया चेक कर सकते हैं और बिहार पुलिस फोरेस्टर भर्ती 2020 के लिए नीचे दिए गए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती | बिहार पुलिस फॉरेस्टर भर्ती 2020 |
परीक्षा संचालक निकाय | सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) |
पद का नाम | फॉरेस्टर |
कुल रिक्ति | 236 |
विज्ञापन संख्या | 04/2020 |
Starting date to apply | 27 जुलाई 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2020 |
जॉब का स्थान | बिहार |
वेबसाइट | csbc.bih.nic.in |
बिहार पुलिस फॉरेस्टर भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियाँ
बिहार वनपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण तिथियों को देखें:
कार्यक्रम | तिथि |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तारीख | 26 जुलाई 2020 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2020 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2020 |
Click here to download Bihar Forester Notification 2020
बिहार फॉरेस्टर रिक्ति 2020
बोर्ड द्वारा कुल 236 रिक्तियां जारी की गई हैं। वैकेंसी का श्रेणी वार वितरण नीचे देखें।
कैटेगरी | फारेस्ट गार्ड |
---|---|
समान्य | 91 |
BC | 24 |
EBC | 49 |
EWS | 23 |
BC महिला | 09 |
SC | 37 |
ST | 03 |
Res. | 05 |
कुल | 236 |
बिहार पुलिस फॉरेस्टर पात्रता मापदंड:
बिहार वनपाल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 12 वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए/किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष डिग्री वाले इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष
आयु में छूट
SC/ST: 5 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है)
OBC उम्मीदवार: 2 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है)
बिहार फॉरेस्टर चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में MCQ आधारित प्रश्नों के साथ एक लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षण होगी।
बिहार फॉरेस्टर लिखित परीक्षा पैटर्न:
बिहार फॉरेस्टर के लिए पहले चरण में लिखित परीक्षा होती है जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं जो OMR आधारित होता है जिसमें 10 + 2 स्तर के प्रश्न होते हैं। परीक्षा की भाषा, लैंग्वेज टेस्ट को छोड़कर द्विभाषी होगी। प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 1/3 नकारात्मक अंकन होगा।
भाग | विषय | प्रश्न | अंक | अवधि |
---|---|---|---|---|
भाग 1 | सामान्य ज्ञान | 15 | 60 | 2 घंटा |
भाग 2 | तार्किक रीजनिंग | 15 | 60 | |
भाग 3 | विज्ञान | 50 | 200 | |
भाग 4 | भाषा का ज्ञान (हिंदी) | 10 | 40 | |
भाषा का ज्ञान (अंग्रेजी) | 10 | 40 |
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम कट ऑफ अंक निम्नलिखित हैं:
कैटेगरी | न्यूनतम कट ऑफ अंक |
---|---|
समान्य | 40% |
OBC | 36.5% |
E-OBC | 34% |
SC/ST | 32% |
शारीरिक परीक्षण
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। कुल रिक्ति के दोगुने उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
लिंग | कैटेगरी | ऊंचाई | सीना | दौड़ |
पुरुष | समान्य/ OBC | 165 सेमी | 81 – 86 सेमी | 4 घंटे में 25 किमी |
पुरुष | SC/ST | 160 सेमी | 79 – 84 सेमी | 4 घंटे में 25 किमी |
महिला | समान्य/ OBC | 160 सेमी | NA | 4 घंटे में 14 किमी |
महिला | SC/ST | 155 सेमी | NA | 4 घंटे में 14 किमी |
बिहार पुलिस फॉरेस्टर भर्ती: आवेदन शुल्क
क्रम. स. | कैटेगरी | शुल्क | शुल्क राशि |
1. | Gen/ BC/ EWS/ EBC | आवेदन शुल्क | ₹ 450/- |
2. | SC/ ST/ | आवेदन शुल्क | ₹ 112/- |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
- यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर भर्ती के लिए पंजीकरण करें।
- लॉगिन पेज पर जाएं और अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके लॉगिन करें।
- सभी विवरण जैसे योग्यता, जन्म तिथि को भरें और आवेदन पत्र को पूरा करें।
- अपने हस्ताक्षर, फोटो और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के प्रयोजनों के लिए आवेदन फॉर्म को सेव करें।
Click here to download Bihar Forester Notification 2020
Click here to apply online
बिहार पुलिस फॉरेस्टर सिलेबस
भाग-1: सामान्य ज्ञान
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं।
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- भूगोल – भारत के बिहार के भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, आदि।
- आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, गरीब और कमजोर वर्गों का उत्थान, समावेशी विकास, आदि।
भाग-2 तार्किक रीजनिंग
- बेसिक संख्या सम्बन्धी जानकारी(संख्या और उनके संबंध, परिमाण की कोटि आदि)
- डेटा इंटरप्रेटेशन (चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा इंटरप्रेटेशन आदि)
- तार्किक रीजनिंग और विश्लेषणात्मक क्षमता
- सामान्य मानसिक क्षमता।
भाग-3 विज्ञान
- भौतिकी – इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष मानक।
- रसायन विज्ञान – इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष मानक।
- अभ्यर्थी को बायोलॉजी या गणित विषय में से किसी एक को हल करनी है। दोनों विषयों में समान अंक हैं।
भाग-4 भाषा का ज्ञान
हिंदी भाषा
- दिए गए अवतरण की समझ
- उपयोग और शब्दावली।
- हिंदी व्याकरण।
अंग्रेजी भाषा
- Comprehension of given passages.
- Usage and Vocabulary.
- English Grammar.