Table of Contents
क्या आप RRB NTPC परीक्षा 2019-20 की तैयारी कर रहे हैं? क्या आप RRB NTPC के स्टेज 1 परीक्षा की स्ट्रेटजी और टिप्स की तलाश कर रहे हैं? RRB NTPC तैयारी के लिए आपकी दिनचर्या क्या होनी चाहिए? SSCADDA यहां आपके सभी प्रश्नों का समाधान लाया है।
35,208 रिक्तियों के लिए RRB NTPC स्टेज I परीक्षा आगामी महीनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पास करने के लिए, आपको अपनी तैयारी तर्कसंगत रूप से करनी चाहिए। हम 5 डेली टिप्स बता रहे हैं, जो RRB NTPC 2019 परीक्षा को क्रैक करने में आपकी सहायता करेंगे। आपको बस नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ना होगा और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
RRB NTPC Exam Pattern 2019 – Check Here
1. टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें:
RRB NTPC 2019 परीक्षा की तैयारी करते समय, सभी विषयों को समान समय देना सीखना चाहिए। इसके लिए आपको अपने दिन को मैनेज करने की आवश्यकता है कि कोई टॉपिक बचा नहीं रहे। टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण चीज है, जो आपको अपने सपनों की नौकरी दिलाएगा। उन विषय को अधिकतम समय दें, जो आपके लिए कठिन हो। रेगुलर क्विज़ और मॉक टेस्ट देना न भूलें।
RRB NTPC Previous year Cut Off | 1st & 2nd Stage Examination
2. सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक को हमेशा रिवाइज करें:
परीक्षा में सफलता के लिए, रेगुलर रिवीजन जरुरी है। यह ध्यान रखें कि आप सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करते है और उन्हें हर हफ्ते रिवाईज करते है ताकि आप उन्हें आसानी से याद रख सकें। RRB NTPC स्टेज I परीक्षा में कुल 100 सवालों में 3 सेक्शन होते हैं, जिनमें सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क शामिल हैं। सामान्य जागरूकता में 40 प्रश्न शामिल होंगे और उन्हें पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए।
RRB NTPC Previous Year Exam Analysis
3. एक स्टडी-प्लान को फ़ॉलो करें और विषय-वार क्विज़ एटेम्पट करें।
अपने कॉम्पीटीटर से आगे निकलने के लिए, आपको समान्य से अलग तरीके से तैयारी करने और एक सुसंगत स्टडी-प्लान की आवश्यकता है। Adda247 बिना किसी अड़चन के निरंतर अभ्यास के लिए सभी विषयों के मुफ्त डेली क्विज़ उपलब्ध कराता है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और RRB NTPC स्टडी प्लान को फॉलो करें:
Click here to get RRB NTPC Study Plan with free quizzes
4.फुल-लेंथ मॉक टेस्ट का रोजाना अभ्यास करें।
फुल-लेंथ मॉक टेस्ट न केवल आपको अभ्यास करने में मदद करते हैं बल्कि परीक्षा के डर को भी दूर करते हैं। यह आपको वास्तविक परीक्षा पैटर्न का एक आइडिया देता है और स्पीड तथा सटीकता बनाए रखने में मदद करता है। डेली या निश्चित अन्तराल के साथ मॉक टेस्ट देने से आपका स्कोर बढ़ सकता है, जिससे आपको हाई कट-ऑफ पार करने में मदद मिलेगी।
Adda247 द्वारा दिए जा रहे RRB NTPC प्रीमियम ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ में आगामी RRB NTPC CBT I और CBT 2 परीक्षा के लिए 100+ कुल टेस्ट हैं। इसमें RRB NTPC के लिए हाई-लेवल के प्रश्न हैं और इसकी वैधता 12 महीने की है।
5. अपने कमजोर टॉपिक को मजबूत करें, अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करें और सटीकता पर ध्यान केंद्रित करें
मॉक टेस्ट और क्विज़ देने के बाद, आपको अपने प्रदर्शन की जाँच करनी चाहिए कि आप कहाँ गलत हो गए हैं। आपको अपने कमजोर टॉपिक पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उन्हें बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। टॉपिक को रिवाईज करें और फिर अगला मॉक टेस्ट दें। इससे आपको सटीकता बनाए रखने में मदद मिलेगी।